‘सरायपाली के न्यू पंजाब ढाबा में परोसा जा रहा था शराब’
छापामार कार्रवाई में शराब सेवन करते तीन व्यक्ति पकड़े गए, ढाबा सील।

आपका आदेश न्यूज़ //महासमुंद, 28 मई 2025
स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार की रात सरायपाली स्थित न्यू पंजाब ढाबा में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान ढाबा परिसर में तीन व्यक्ति शराब सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए, जिन्हें मौके पर हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है।

प्रशासन द्वारा ढाबा को नियमों के विरुद्ध संचालन तथा अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू पंजाब ढाबा में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। छापे के दौरान मौके से शराब की खुली बोतलें, गिलास तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
ढाबा संचालक के विरुद्ध भी अवैध शराब विक्रय एवं परोसने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त की गई शराब के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त निगरानी जारी है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।