भालूओं के हमले से दो ग्रामीण घायल_वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई चौकसी।

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

महासमुंद, 07 अक्टूबर।
महासमुंद/ बागबाहरा वनमंडल परिक्षेत्र के ग्राम विडोरा में सोमवार की सुबह सुबह करीब 7 बजे, 60 वर्षीय दान बाई ठाकुर को तालाब किनारे  एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर और कमर में गहरी चोटें आईं। उसी दौरान, 55 वर्षीय छबिलाल साहू अपनी बाइक से खेत जा रहे थे, जब भालू ने उस पर हमला कर दिया , जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोट लगी। दोनों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पांच भालुओं का झुंड, जिसमें छोटे भालू भी शामिल हैं, गांव के आसपास मंडरा रहें हैं।
इस हमले की सूचना मिलते ही महासमुंद वनमंडल का अमला मौके पर पहुँचा और घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहाँ दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

वनमंडल अधिकारी के निर्देश पर वन अमला एवं बीट गार्ड दल ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, ताकि भालुओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।
वन विभाग द्वारा ग्राम विडोरा और आसपास के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्र की ओर न जाएँ, समूह में रहें और वन्यजीवों के दिखने पर तुरंत सूचना निकटतम वन अधिकारी या वन चौकी को दें।

वन विभाग ने बताया कि भालुओं के मानव बस्तियों की ओर आने का प्रमुख कारण भोजन और पानी की कमी हो सकती है। इस दिशा में विभाग सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
विभागीय टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और जनजागरूकता के लिए भी अभियान चलाने की तैयारी में है, जिससे ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *