“निकरा परियोजना अंतर्गत धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//
महासमुंद 29 सितम्बर 2025/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा ग्राम धनसुली में निकरा परियोजना अंतर्गत धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया दिखाते हुए इसके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, प्रधान अन्वेषक, निकरा परियोजना डॉ. आर.एल. शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रवीश केशरी, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना साहू, निकरा परियोजना के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता श्री तरुण प्रधान एवं ग्राम धनसुली के कृषक उपस्थित रहे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
