“माता-पिता की स्मृति में पचेड़ा सरपंच फातिमा फरीद कुरैशी ने स्कूल परिसर मे दिया बच्चों को न्योता भोज”

“हमारे संस्कार को जीवित रखता है यह नेक पहल”

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ // रायपुर _आरंग ब्लाक के ग्राम पचेड़ा के शासकीय स्कूल परिसर में सरपंच फातिमा फरीद कुरैशी द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। न्योता भोज में पार्वती हेमलाल मिर्चे उप-सरपंच,सभी पंचगण रामदुलार वर्मा, शंकर बघेल, कृष्णकुमार देवांगन, त्रिभुवन वर्मा, सियाराम वर्मा, गजेंद्र वर्मा, हेमलाल वर्मा, रामचन्द्र साहू, ईश्वर पाल, रामशरण वर्मा, व सोनम दास जांगड़े के अलावा प्राथमिक एवं माध्यमिक और हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रसादी ग्रहण कर सरपंच के इस आयोजन की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा की माता-पिता के नाम से किया गया यह सामाजिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और परंपरा से जोड़े रखने का एक प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *