“कलेक्टर कार्यालय के नाक के नीचे हो रही धड़ल्ले से सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त”

“पंचायत क्षेत्र की शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध अतिक्रमण “

आपका आदेश न्यूज़।। संवाददाता गरियाबंद :- पंचायत क्षेत्र की शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। मामला संयुक्त जिला कार्यालय से लगी ग्राम पंचायत डोंगरीगांव है, जिसका आश्रीत ग्राम दर्रापार केशोडार का है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां सरकारी जमीन के बेचने खरीदने का मामला पहले भी उजागर हुआ था, उस समय के पंचायत प्रतिनिधि का नाम सामने आया था। अब भी कुछ स्थानीय निवासी आपसी गठजोड़ बनाकर
जमीन की खरीद फरोख्त में लगे हैं, जिसकी वजह से यहाँ अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है।

पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन की लापरवाही के साथ राजस्व विभाग की निष्क्रियता साफ़ दिखती है, जिसकी वजह से अतिक्रमित शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *