“छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान के मांग पर हज-2026 के आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी”


आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़// रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद इमरान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-6 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 31/07/2025 को आगे बढ़ाया जाकर अब 07/08/2025 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जावेगी। उन्होंने कहा की, अंतिम तिथि के पश्चात जल्द ही कुर्राह की कार्यवाही हज समिति ऑफ़ इंडिया द्वारा पूर्ण की जाएगी, कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली क़िस्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक दिनांक 20 अगस्त 2025 तक जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।