गुरुकुल महिला महाविद्यालय में “एंटी रैगिंग डे” का सफल आयोजन।

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//
रायपुर_ गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर में 12/08/25 को “एंटी रैगिंग डे” का आयोजन गरिमामयी ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रैगिंग विरोधी शपथ, स्लोगन प्रदर्शन, तथा जागरूकता नाटक व भाषण के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. किरणमयी नायक,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग(केबिनेट मंत्री दर्जा) रायपुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि
रैगिंग केवल मज़ाक नहीं, मानसिक उत्पीड़न और अपराध है। हर छात्रा को इसका विरोध करना चाहिए और अपने आत्म-सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।
विशेष अतिथि श्री अजय तिवारी, अध्यक्ष – साशी निकाय ने रैगिंग को शैक्षणिक वातावरण के लिए एक गंभीर बाधा बताते हुए युवाओं से इसके विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया।
श्रीमती शोभा खंडेलवाल सचिव भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति ने अपने आशीर्वचनों से छात्रों को प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम मे संस्थान की प्राचार्या डॉ संध्या गुप्ता ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा –
रैगिंग नहीं, संवाद और स्नेह ही वरिष्ठों और नवागतों के बीच संबंधों का आधार होना चाहिए।
गुरुकुल महिला महाविद्यालय के कार्यक्रम संयोजक डॉ कविता सिलवाल और समिति सदस्यगण, स्टाफ एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।