“उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने परमेश्वरी धुर्वे को सहायक ग्रेड-03 के पद पर सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र”

आपका आदेश न्यूज़।।कवर्धा, 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सर्किट हाउस कवर्धा में स्वर्गीय पुरुषोत्तम कुमार धुर्वे की पत्नी श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे को सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि शासन पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील है और यह नियुक्ति इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने श्रीमती धुर्वे को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईमानदारी और निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन करें।
उल्लेखनीय है कि स्व. श्री पुरुषोत्तम कुमार धुर्वे, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ थे। उनका दिनांक 3 मई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके पश्चात जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *