“छत्तीसगढ़ राज्य के 359 हाजी ‘सफर-ए-हज’ के लिए रवाना हुए।

आपका आदेश न्यूज़। रायपुर। हज 2025 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से फ्लाइनास की फ्लाइट नंबर XY8228 से राज्य के 359 हाजियों का जत्था जिसमें 188 पुरुष हज यात्री एवं 171 महिला हज यात्री शामिल रहे। दिनांक 25/05/2025 को मध्यरात्रि 11.20 बजे, हज के लिए रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 23/5/2025 को हज हाउस नागपुर में रिपोर्टिंग कराई गई, दिनांक 24/05/2025 को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। दिनांक 25/05/2025 को हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा शाम 5.30 बजे से महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ उस्मान खान, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान, पूर्व अध्यक्ष/सदस्य मोहम्मद असलम खान, हाजी अब्दुल रज्जाक खान ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ। *नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा किया गया।इस अवसर पर सैय्यद अकबर बक्सी.अब्दुल असलम. मोहम्मद युसूफ. सैय्यद सलीम. अब्दुल रज़िक, सैय्यद एहतिशम अहमद, मोहम्मद अमान, मोहम्मद इरशाद मोहम्मद अनीस, मोहम्मद लुकमान, असलम खान, रफीक खान, शाहनवाज़ खान, छोटू खान, मोहम्मद मुशताक, शहज़ादा खान,मौलाना अशरफ, सलीम वारसी उपस्थित रहे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।