“हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न”

“दिवंगत दो पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि”

“संगठनात्मक विस्तार की बनी रणनीति”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

रायपुर। हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ, रायपुर  संभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर के वृंदावन हॉल सिविल लाइन में सम्पन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना और पत्रकारों के हित में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था।

बैठक की शुरुआत भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुई। महासंघ के सदस्यों ने युवा पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर एवं वरिष्ठ छायाकार श्री विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दोनों पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

“संगठनात्मक विस्तार व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय”

बैठक में छत्तीसगढ़ी पत्रकारिता और छत्तीसगढ़ीवाद को केंद्र में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक उत्थान के लिए विभिन्न वर्गों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से –

छत्तीसगढ़ी वर्ग – युवा पत्रकारों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

अधिकारिता वर्ग – वरिष्ठ पत्रकारों के अधिकारों व सुविधाओं को लेकर चर्चा व कार्यशालाएं

पारिवारिक संरक्षण – संगठन के सदस्य पत्रकारों के परिवारों के लिए सहयोग एवं सुरक्षा कार्यक्रम

यह भी निर्णय लिया गया कि इन सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी एवं अंतिम रूपरेखा राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विशेष सम्मेलन में तय की जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य

बैठक में महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे –

श्री गजेंद्र वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

श्री अब्दुल शमीम (महासचिव)

श्री अशोक कुमार साहू (प्रदेश कोषाध्यक्ष)

श्री परितोष शर्मा (प्रदेश सचिव)

श्री प्रेम कुमार सोनी

श्री परमानन्द वर्मा

श्री संजीव सेन

श्री आनंद गुप्ता

श्री सैय्यद फ़िरोज़ रज़ा उर्फ़ फ़िरोज़ गाँधी

श्री नरेंद्र नायक

श्री गणेश सोनकर

श्री शेख स्माइल

“छत्तीसगढ़ी पत्रकारिता को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता”

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और पत्रकारिता को नई दिशा देने के लिए महासंघ निरंतर सक्रिय रहेगा। संगठन से जुड़े वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय व सहयोग बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *