“हरेली पर्व पर गूंजे परंपरा के स्वर” – “अनुग्रह रेसीडेंसी में महिला संगठन का शानदार आयोजन”

“गोंदवारा के अनुग्रह रेसीडेंसी वर्किंग वूमेन महिला संगठन का आयोजन”

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़// रायपुर। परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने के उद्देश्य से रायपुर के गोंदवारा अनुग्रह रेसीडेंसी वर्किंग वूमेन महिला संगठन द्वारा हरेली पर्व के अवसर पर रेसीडेंसी प्रांगण में एक भव्य एवं शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला संगठन ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती स्वेता चौरे जी

“कार्यक्रम की संयोजिका और विशेष अतिथि”

इस आयोजन की संयोजिका श्रीमती स्वेता चौरे जी रहीं, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं –

✅ वैदिक ग्रुप एवं वैदिक न्यूज़ की एम.डी. सैयद सलमा जी

✅ मानवाधिकार आयोग की जिला अध्यक्ष देविका छतरी जी
✅ नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन की संयोजक भानु प्रिया रेड्डी जी

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और महिला संगठन के इस प्रयास की प्रशंसा की।

“अतिथियों के विचार”

सैयद सलमा जी ने कहा – “हरेली जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति की जड़ हैं। महिलाओं की इस तरह की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।”

देविका छतरी जी ने अपने संबोधन में कहा – “सांस्कृतिक पर्वों से जुड़ाव हमें अपनी परंपराओं की ओर लौटने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर देता है।”

भानु प्रिया रेड्डी जी ने महिला संगठन की सराहना करते हुए कहा – “ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास हैं।”

सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं महिला संगठन की सदस्याएं

“सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां”

महिला संगठन की सदस्याओं ने लोकगीत, पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरेली पर्व का उल्लास बढ़ाया। रंग-बिरंगी साज-सज्जा और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम को उत्सव का रूप प्रदान किया।

“व्यवस्था और प्रबंधन की सराहना”

इस आयोजन की संयोजिका श्रीमती स्वेता चौरे जी नें कहा की संपूर्ण व्यवस्था एवं व्यवस्थापक की जिम्मेदारी लवकुश फर्नीचर के ऑनर श्री रितेश गुप्ता जी ने बखूबी निभाई। उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।

“भविष्य के लिए संकल्प”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और महिला संगठन के सदस्यों ने हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *