“जिला छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित”

“सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा साय ने सभी अधीक्षकों को छात्रावासों के नियमानुसार अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए”
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//
महासमुंद, 18 जुलाई 2025।
जिले के समस्त छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावासों के कुशल संचालन एवं अधीक्षकों की कार्य दक्षता में वृद्धि करना था।
प्रशिक्षण में जिले में हाल ही में पदस्थ 12 अधीक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा साय ने सभी अधीक्षकों को छात्रावासों के नियमानुसार एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले के छात्रावास आश्रमों के नियमित रखरखाव, छात्र-छात्राओं को समुचित सुविधाएं प्रदान करने तथा स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी छात्रावासों में भू-जल स्तर बढ़ाने हेतु सोखता गड्ढा निर्माण अनिवार्य करने के निर्देश का पालन करने कहा गया। बताया गया कि सभी छात्रावासों में यह कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
प्रशिक्षण में विभागीय मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे द्वारा छात्रावास संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यवाही, भोजन की गुणवत्ता, बागवानी गतिविधियाँ, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधीक्षकों को वन अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, पीएम जनमन, धरती आबा, विशेष शिक्षण योजना तथा विभाग द्वारा संचालित अन्य शैक्षणिक एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।