“शासकीय सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में किसानों को यूरिया, डीएपी खाद” उपलब्ध कराएँ सरकार – शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय बंजारे

किसानों को लूटने वाले को न दें राजनीति संरक्षण

“बाज़ार में बिक रहा 266 रूपया का यूरिया 500 में और 1350 रूपए का डीएपी बोरी  2000 रूपए में

(महासमुंद शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय बंजारे)

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

महासमुंद।। शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय बंजारे नें कहा की शिव सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई किसानों की समास्या को लेकर गंभीर है। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व सरकार जब बरदाना नहीं है कह कर धान खरीदी को बंद कर दी गई थी तब शिव सेना द्वारा किसान मोर्चा निकाल कर पुरे प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया था।  तब सरकार को निर्णय लेना पड़ा और किसानों का धान किसानों के ही बरदाना में खरीदी करने मजबूर होना पड़ा। आज फिर किसान खाद को लेकर संकट में हैं।
शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय बंजारे नें कहा की प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, बारिश के रुकते ही किसानों को यूरिया,डीएपी,पोटास जैसे अन्य खाद की आवश्यकता पडती है,लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है की प्रदेश के शासकीय सोसायटीयों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि प्रदेश के किसान शासकीय सोसायटी पर ही आश्रित हैं।

किसानों का धान बोआई का कार्य जब से शुरू हुआ तब से शिव सेना किसानों के खाद बीज की समस्या को लेकर गंभीर है। 

शिव सेना नें जून माह में सरकारी तंत्र को एक ज्ञापन सौंपा था लेकिन अधिकांश जगहों पर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।


“शिवसेना नें कहा की किसानों को लूटने वाले को न दें राजनीतिज्ञ  संरक्षण”


शिव सेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने कहा कि 266 रुपए का यूरिया 500 रूपए में एवं 1350 रूपय का डीएपी 2000 रूपए प्रति बोरी बाजार में बिक रहा है। जबकि सरकार में बैठे किसान के हितैषी बताने वाले जनप्रतिनिधि इन काला बाजारियों को मौन संरक्षण दे रहे हैं। 

इसी लिए कार्यवाही करने वाले अधिकारी डरते हुऐ, शिकायत करने वाले से ही पूछते हैं की कौन बेच रहा है ? व्यापारी तो बिल दे ही नहीं रहे। शिव सेना ने मांग की है की खाद की काला बाजारी को पकड़ने अधिकारी किसान रूप धारण कर छापामारी करने व्यापारी के पास खुद पहुंचे एवं
गोदाम की जांच की जाए, कौन व्यापारी के पास कितना कालाबाज़ारी का खाद जमा है, जाँच की जाए।
शिव सेना के समस्त पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है की अधिकारीयो की टीम बनवा कर  कौन कौन व्यापारी के दुकान पर कितना खाद जमा है की जांच की जाए। सांथ में खाद के अवैध भंडारण एवं गोदाम पर छापा मारकर कर कार्यवाही करते हुऐ किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दाम में खाद उपलब्ध कराई जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *