“डुडुमचुवा में ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर कल”

“विकासखंड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में 17 जून को सुबह 10:00 बजे ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया है”

आपका आदेश न्यूज़।। महासमुंद 16/6/2025 विकासखंड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में 17 जून को सुबह 10:00 बजे ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके संबंध मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )नम्रता चौबे (ias)के द्वारा विकासखंड के समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत भवन सरायपाली में आज लिया गया। जिसमें एसडीएम श्रीमती चौबे द्वारा बताया गया कि भारत जनजातिय मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आदिवासियों के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योजना क्रमशः जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन )एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें विकासखंड के चिन्हित गांव में 17 जून से 27 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत ग्राम डुडुमचुवा से किया जा रहा है इस शिविर में ग्राम मोहनमुंडा , काकेनचुवा , मौहाडीपा व कोसमपाली के ग्रामीण इस शिविर का लाभ लेंगे। इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड ,आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग ,जाति प्रमाण पत्र ,आदिवासी प्रमाण पत्र ,किसान क्रेडिट कार्ड ,जनधन खाता ,सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, रोजगार और आजीविका योजनाएं ,महिला एवं बाल विकास कल्याण बीमा आदि तैयार किया जाएगा। एसडीएम द्वारा अपील किया गया है कि उपरोक्त ग्राम के संबंधित हितग्राही इस योजना का लाभ अवश्य लेवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *