“छत्तीसगढ़ के लोक गायक राजेंद्र रंगीला को नई दिल्ली में मिली डॉक्टरेट की उपाधि”
“गा चुके है 15 हजार से अधिक गाने”
“राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छोड़ी है छाप“
“10 निर्धन कन्याओं का हर साल कराते हैं विवाह“

आपका आदेश न्यूज़।। 16 / 06 / 2025 रायपुर_: छत्तीसगढ़ के लोक गायक राजेंद्र रंगीला को नई दिल्ली में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। रायपुर जिले के ग्राम कुटेशर, आरंग के निवासी राजेंद्र रंगीला ने अपनी गायन कला और लोकगाथाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में पहचान दिलाई है। इससे पहले, राजेंद्र रंगीला को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2024 में गुरु घासीदास राज्य अलंकरण सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्होंने 40 से अधिक लोक कलाकारों के साथ मिलकर देश-विदेश में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत पर आधारित कई शानदार प्रस्तुतियां दी हैं।

जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। उनकी कला ने न केवल छत्तीसगढ़ी संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में इस सम्मान को प्राप्त करते हुए राजेंद्र रंगीला ने कहा,यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी और उसकी लोक संस्कृति के लिए है। मैं इसे और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।