“उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कबीरधाम जिले का एक दिवसीय दौरा आज”

श्री शर्मा आज जिले में देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती, श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव संत समागम समारोह सहित अनेक कार्यक्रमो में होंगे शामिल

आपका आदेश न्यूज़।।कवर्धा, 31 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज 31 मई शनिवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर श्री शर्मा आज शनिवार को जिले में देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती, श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव संत समागम समारोह सहित अनेक कार्यक्रमो में होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री शर्मा पूर्वान्ह 11 बजे राजानवागांव में आयोजित देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12 बजे ग्राम तारो पहुचेंगे और वहां तालाब निरीक्षण कर जलसंरक्षण की दिशा में आवश्यक चर्चा करेंगे।
दोपहर 1 बजे उप मुख्यमंत्री शर्मा लालपुर नर्सरी, कवर्धा में आयोजित पाली समाज के देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती कार्यक्रम शामिल होंगे, तत्पश्चात, वे दोपहर 2 बजे पंथ श्री गृध मुनिनाम साहेब कॉलेज मैदान, कवर्धा में आयोजित श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव संत समागम समारोह में होंगे और संतों से आशीर्वाद प्राप्त करेगे।
दौरे के समापन के बाद श्री शर्मा दोपहर 3 बजे कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।
गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को “Z” श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *