“अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: कबीरधाम जिले में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण, सहकारिता से समृद्धि का संकल्प”
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //

कबीरधाम, 5 जुलाई 2025:
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर कबीरधाम जिले ने सहकारिता की शक्ति का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। जिले की समस्त 90 सेवा सहकारी समितियों, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी कारखाना के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत प्रत्येक समिति में पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, औषधीय एवं छायादार वृक्षों को प्राथमिकता दी गई। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को न केवल पर्यावरणीय संरक्षण का माध्यम माना गया, बल्कि इसे मातृ वंदन और भावनात्मक जुड़ाव के रूप में भी विशेष महत्व दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों,किसानों, श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृक्षारोपण के साथ-साथ सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था न केवल हरियाली बढ़ाना, बल्कि सहकारिता की भावना के तहत सामूहिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाना।
जी एस शर्मा, उपायुक्त सहकारिता जिला कबीरधाम ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि वर्षभर चलने वाली गतिविधियों की एक कड़ी है, जिसके तहत सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सहकारिता सशक्तिकरण को एक सूत्र में पिरोया जाएगा।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।