Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Uncategorized

महासमुंद में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में स्वशासी समिति साधारण सभा की बैठक संपन्न।

By Paritosh Sharma
May 31, 2025 3 Min Read
0

“स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने लिए लिए गए कई अहम निर्णय”

“प्राइवेट हॉस्पिटल के तर्ज पर शासकीय चिकित्सालयों में भी दी जाएगी सुविधा”

“मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर सेवाभावी निकले – स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल”

“साधारण सभा की बैठक में एक्सरे, एम्बुलेंस, सिटी स्कैन और अन्य सुविधाओं के लिए अनुमोदन”

“छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा”

आपका आदेश न्यूज़। महासमुंद, 29 मई 2025/ प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की स्वशासी समिति साधारण सभी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति के तहत 35 से लेकर 55 प्रतिशत छूट दिया जा रहा हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज टीम से कहा कि बेहतर सेवा के साथ इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज को एक नई पहचान देवें।
बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत, कमिश्नर श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, संचालक डॉ. यू.एस. पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, डीन डॉ. डी.ए. रेणुका गहने, एवं मेडिकल अधीक्षक श्री बसंत माहेश्वरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया सहित समिति के सदस्य तथा शासकीय एवं निजी चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक के दौरान कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि महासमुंद अंचल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। यहां से अच्छे और सेवाभावी डॉक्टर निकले ताकि मरीजों का बेहतर उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शासकीय अस्पतालों को निजी अस्पतालों के तर्ज पर अच्छी सी अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन राशि की कमी नहीं है। यदि चिकित्सक पूर्ण मनोभाव और सेवा भाव से कार्य करें तो शासकीय चिकित्सालय भी लोगों के भरोसे पर खरा उतरेंगी।
बैठक के दौरान महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु पूर्व निर्धारित दरों की समीक्षा की और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में निर्माणाधीन आधारभूत संरचनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत आवश्यकतानुसार पदों पर भर्ती की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा, सम्मेलन प्रशिक्षण हेतु राशि, एक्स-रे मशीन, निश्चेतना विभाग हेतु ऑटोमेटेड मशीन, एयर कंडीशनर, एम्बुलेंस के लिए सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही सिटी स्कैन मशीनों के लिए निजी अस्पतालों से अनुबंध कर मरीजों को सुविधा देने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन हेतु 60 करोड़ रूपए प्रावधानित किया गया है। बैठक में अधिष्ठाता एवं सदस्य सचिव डॉ. रेणुका गहने ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मौजूद सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिस पर सहमति व्यक्त की गई।
साधारण सभा की बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए तंत्र को और अधिक सक्रिय और संवेदनशील बनाए जाने पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और महासमुंद जैसे जिलों में चिकित्सा सुविधाओं को व्यापक रूप से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता और समन्वय बनाए रखें। बैठक में स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने कहा कि स्वशासी समिति को विभिन्न स्तरों पर खर्च करने के लिए छूट दी गई है। इसमें कमिश्नर स्तर पर गठित वित्त समिति के लिए 10 लाख रुपए तक की छूट दी गई है। प्रबंधकारिणी समिति 02 करोड़ रूपए तक की खरीदी एवं निर्माण कार्य करा सकती है। इससे स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सभी खरीदी ई संपादन पोर्टल के माध्यम से किया जाए जो पूरी तरह से पारदर्शी है।

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा

भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।

अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।

aapkaadeshnews.in
Author

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया। अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, "जनहित में..."।

Follow Me
Other Articles
Previous

जनसंपर्क विभाग द्वारा सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में भारत माता चौक में एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का किया गया आयोजन।

Next

“स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण”

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Tags

वुमन

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Categories

  • Crime (30)
  • durghatna (1)
  • Education (14)
  • Entertainment (7)
  • forjary (1)
  • Health (14)
  • Legal (5)
  • Politics (5)
  • Social (38)
  • Uncategorized (295)
  • आप बीती (1)
  • एग्रीकल्चर (2)
  • धर्म (1)

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Recent

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।
  • अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन संपन्न।
  • श्री अनुप कुमार सतपथी जी बिलासपुर में बने एस ई सी आर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी।
  • जशपुरिया ‘रात्रे’ का ‘अंधेरे’ में तीर: – पत्रकार को ₹ 50 लाख का नोटिस।
  • पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज।
  • पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब।

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Latest News

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
Copyright 2026 — . All rights reserved. Aapkaadeshnews.in Powered by B4Festival