महासमुंद की मातृशक्ति का 21 मई को सिंदूर के साथ मशाल रैली का आयोजन

सभी महिला माता बहने 21 मई को स्थानीय लोहिया चौक से लाल साड़ी पहने हुए माथे और हथेलियों पर सिंदूर लगाकर मशाल के साथ एक रैली का आयोजन में शामिल होंगे।

आपका आदेश न्यूज़ //महासमुन्द | भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी आतंकवाद का खात्मा कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने वाले वीर जवानों के सम्मान में सर्वदलीय महिलाओ के द्वारा 21 मई को ऑपरेशन सिंदूर  की सफलता के लिए सिंदूर के साथ मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है | सिंदूर और मशाल रैली के इस आयोजन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुधा साहू ने बताया की 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियो के द्वारा  पहलगाम में निर्दोष हिंदुओ का किये गए नरसंहार में कइयो महिलाओं का सिंदूर मिटा दिया गया और उनके सुहाग की निर्मम हत्या की गई | जिससे पूरे देश और महिलाओं में आतंकवाद के खिलाफ तीव्र आक्रोश का माहौल है | भारतीय सेना ने  पाकिस्तान के द्वारा किये गए  आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके सैन्य ठिकानों को ध्वस्त करने में सफलता हासिल किया है | सुधा साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सेना के सम्मान और महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सभी महिला माता बहने 21 मई को स्थानीय लोहिया चौक से लाल साड़ी पहने हुए माथे और हथेलियों पर सिंदूर लगाकर मशाल के साथ एक रैली का आयोजन कर भारत माता की जय,जय हिंद और वंदे मातरम के जयघोष के साथ देशप्रेम की भावना के साथ रैली में शामिल होंगी | 21 मई को शाम 5 बजे से लोहिया चौक से निकाली जाने वाली इस सिंदूर यात्रा में सर्वदलीय महिलाओं और सभी मातृशक्ति से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है | इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए हुई बैठक में प्रमुख रूप से एतराम साहू,देवीचंद राठी,महेंद्र सिका,राजेन्द्र चन्द्राकर, हुलसी चन्द्राकर,पार्वती साहू,सुजाता विश्वनाथन,मीना वर्मा,शुभ्रा शर्मा,मधु यादव,उत्तरा प्रहरे,प्रभा साहू,भारती चन्द्राकर,प्रीति मक्कड़,सुनीता देवांगन,सुनीता साहू, प्रभा साहू,उषा पॉल,दुर्गा सार्वा,दुर्गा चन्द्राकर,रेखा देवार,रेखा बेहरा,रमा महानंद, सूर्या ठाकुर,ऋषभ बाफना शामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *