“गणेश चतुर्थी पर जुडयानी परिवार के घर में विराजे विघ्नहर्ता श्री गणेश”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

रायपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में यश जुडयानी, सिमरन जुडयानी, सनी जुडयानी और आदर्श पंजवानी ने अपने निवास पर विधि-विधान पूर्वक विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर घर में शुभ व मंगल वातावरण की स्थापना की।

गणेश प्रतिमा के स्वागत के अवसर पर पूरे परिवार ने मिलकर भक्ति भाव से आरती उतारी और भगवान से सुख-समृद्धि तथा जीवन में नए उत्साह की कामना की। घर के सभी सदस्यों ने मिलकर गणपति बप्पा को प्रसाद अर्पित किया और परिजनों व मित्रजनों ने आकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जुडयानी एवं पंजवानी परिवार के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव का यह पर्व जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और उत्सवधर्मिता का संदेश देता है। आने वाले 11 दिनों तक प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से घर का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *