“बिना रुके निरंतर जनहित में कलम चलता चल रहा है”

रायपुर । विशेष रिपोर्ट
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र भारत सम्मान ने अपने सफल प्रकाशन के 15 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और पाठकों द्वारा संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। संस्था ने प्रदेश स्तर पर शोसल मीडिया के माध्यम से पाठकों के हृदय में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।
जनसरोकार की पत्रकारिता बनी पहचान
भारत सम्मान ने अपने प्रकाशन के शुरुआती दौर से ही आम जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी। ग्रामीण मुद्दे, सामाजिक समस्याएं, सरकारी योजनाओं का जमीनी असर और स्थानीय प्रशासन की गतिविधियां—इन सभी विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। यही कारण है कि पाठकों के बीच यह अखबार विश्वास का प्रतीक बन चुका है।



संघर्षों के बीच अडिग नेतृत्व
इस 15 वर्ष की यात्रा के दौरान संस्था को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस बीच प्रधान संपादक जितेन्द्र कुमार जायसवाल की कई बार जेल यात्रा भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प को कायम रखा। उनका यह संघर्ष और दृढ़ता पूरी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहा।
चुनौतियों के बीच सफलता की कहानी
पिछले 15 वर्षों में मीडिया जगत में कई बदलाव आए—डिजिटल मीडिया का विस्तार, फेक न्यूज की चुनौती और प्रतिस्पर्धा का बढ़ता दबाव। इसके बावजूद भारत सम्मान ने अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की नीति को कायम रखा।
टीमवर्क और समर्पण का परिणाम
इस उपलब्धि के पीछे संपादकीय टीम, रिपोर्टर्स और सहयोगियों का निरंतर परिश्रम और समर्पण रहा है। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक खबरों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया, जिससे हर वर्ग की आवाज़ को मंच मिला।
भविष्य की दिशा
15 वर्षों का यह पड़ाव सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे के सफर की नई शुरुआत भी है। संस्था अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के साथ-साथ युवा पत्रकारों को अवसर देने की दिशा में भी कार्य कर रही है।
भारत सम्मान का 15 वर्षों का सफर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सशक्त माध्यम बन चुका है। आने वाले वर्षों में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
