
महासमुंद, 11 मार्च 2026
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आबकारी अधिकारी श्री सुनील सूर्यवंशी द्वारा बताया गया की विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष फरवरी तक 211 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 291 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है । इसे और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कलेक्टर श्री लंगेह ने उड़ीसा एवं अन्य प्रांतों से आने वाली अवैध शराब की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर भी कठोर कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने हाइवे किनारे संचालित होटल-ढाबों की नियमित जांच करने तथा अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपक कुमार ठाकुर तथा जिले के समस्त आबकारी उपनिरीक्षक उपस्थित थे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
