श्री राम चना मुर्रा उद्योग में विक्रय हेतु रखे गए लगभग 1500 किलोग्राम रोस्टेड चना को सीज किया गया है।

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी नें कहा _मिलावटखोर व्यक्ति बच नहीं पाएंगे।

“फूटा चना/मटर में अखाद्य रंग की मिलावट को रोकने खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई”

अभिहित अधिकारी उमेश कुमार द्वारा जिला महासमुंद में बिक रहे फूटा चना/मटर में “औरामाइन ओ” अथवा अन्य अखाद्य रंगों की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच कार्रवाई की गई”

// आपका आदेश न्यूज़ //

महासमुंद // नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला अभिहित अधिकारी श्री उमेश कुमार द्वारा जिला महासमुंद में बिक रहे फूटा चना/मटर में औरामाइन ओ अथवा अन्य अखाद्य रंगों की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सरायपाली स्थित नव दुर्गा ट्रेडर्स, बागबाहरा के अम्बे ट्रेडर्स एवं महासमुंद के श्री राम चना मुर्रा उद्योग से रोस्टेड चना के खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच के दौरान श्री राम चना मुर्रा उद्योग में विक्रय हेतु रखे गए लगभग 1500 किलोग्राम रोस्टेड चना को सीज किया गया है।

खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा इस प्रकार की निगरानी एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *