स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में शिक्षकों ने बाल दिवस पर कराया न्योता भोज।
कक्षा 9 वीं से 12 तक के 339 छात्र-छात्राओं को कराया न्योता भोज।
आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में बाल दिवस पर विविध आयोजन।
।। आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।।
महासमुन्द 14 नवम्बर बाल दिवस पर भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ( चाचा नेहरू) के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से शुरू हुआ आज का प्रार्थना विशेष रहा जिसमें छात्र परिषद की भूमिका में संस्था के शिक्षक शिक्षिका नजर आये। प्राचार्य की भूमिका में शाला नायिका सृष्टि साहू, शाला नायक की भूमिका में प्रमोद कुमार कन्नौजे, शाला नायिका के रूप में संस्था के प्राचार्य अमी रूफस अनुशासन प्रभारी के रूप में जी. आर. टांडेकर एवं अन्य सभी शिक्षक छात्र-परिषद की भूमिका में मंच पर परफार्मेंस किया। बच्चों की भूमिका में शिक्षकों के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसे सभी छात्रों ने खूब स्वागत किया।
इस अवसर पर शाला में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्लो सायकल रेस बालक बालिका, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी, बस स्टाॅप गेम, खुला मंच के अंतर्गत कक्षा 10 वीं की छात्रा आस्था पटनायक ने डांस प्रस्तुत किया। ग्रुप सांग, डाॅज बाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


आज के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया। दोपहर लंच में सभी शिक्षकों के द्वारा शाला के सभी 339 छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था न्यौता भोज के अंतर्गत किया गया। न्यौता भोज में सभी छात्रों के लिए चांवल, दाल, पूरी, सब्जी, गुलाब जामुन की व्यवस्था की गई थी।
छात्रों ने 14 नवम्बर बाल दिवस को बहुंत अच्छी तरह से मनाया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक प्रियंका पीटर, विकास यादव, डाॅ. शशबीर कौर संधु, मितेश शर्मा, तृषा शर्मा, राधिका जोशी, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, ध्रुति श्रीवास्तव, ऋतुराज देवांगन, अंशुमाला बारिक, अंजू चन्द्राकर, प्रेम यादव, मोहन कन्नौजे, झम्मन साहू, दुर्गा मानिकपुरी उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शशबीर कौर संधु, राधिका जोशी, आकांक्षा जैन ने बारी-बारी किया एवं आभार प्रदर्शन राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।
यह सम्पूर्ण जानकारी स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नौजे नें साझा की।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।