“गुरुकुल महिला महाविद्यालय में ट्रेड फेयर का आयोजन”

//आपका आदेश न्यूज़//

रायपुर / गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर के वाणिज्य परिषद द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में “ट्रेड फेयर” का भव्य आयोजन किया गया। सन 2001 मे स्थापित महाविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण भाग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय तिवारी, अध्यक्ष शासी निकाय एवं विशिष्ट अतिथि शोभा खंडेलवाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता की उपस्थित इस मेले का शुभारंभ हुआ तथा सभी ने छात्राओं के नवाचार एवं उद्यमशीलता के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग की छात्राओं द्वारा सृजनात्मक व्यापारिक विचारों को प्रदर्शित करते हुए लगभग 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने स्टॉलों में हस्तनिर्मित उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ, फैशन एक्सेसरीज़, फूड आइटम्स, एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री प्रस्तुत की। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता कौशल, व्यवहारिक ज्ञान तथा विपणन की समझ विकसित करना था।

छात्राओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की प्रस्तुति टीम समन्वयन, विपणन कौशल के आधार पर छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।ज्यादा लाभ कमाने वाले छात्राओं को कैश प्राइज दिया गया।
परिणाम
प्रथम:- बीएससी थर्ड सेमेस्टर से प्रशिका लककेवरे, मानसी ठाकुर, महिमा ठाकुर ,नम्रता पटेल।
द्वितीय:- बीएससी थर्ड सेमेस्टर सेजल देवांगन, ममता देवांगन, नीलिमा देवांगन सुप्रिया कश्यप।

इस कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य परिषद के प्राध्यापको के निर्देशन में हुआ तथा इसका मुख्य उद्देश्य स्वालंबन एवं आत्मनिर्भरता की भावना छात्राओं में विकसित करना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *