“भाई अयान के बाद बहन शिफ़ा ने भी मारी बाजी”

“शिफा ख्वाजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 24वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता मे जीता दो गोल्ड मैडल”

“शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा ने देहरादून मे आयोजित इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे पुरे भारत मे सबसे अधिक अंकों से, जीत कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //

रायपुर _ राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 24वीं राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितंबर 2025 तक रायपुर के चौथी बटालियन (4th SAF BN) के शूटिंग रेंज, माना कैंप में जिंदल समूह के सौजन्य से संपन्न हुआ।

जिसमें महिला व पुरुष निशानेबाजों ने भाग लिया था,जिसमे शिफा ख्वाजा ने दो गोल्ड मैडल जीता है। शिफा ने गन चलाने की ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ क्लब सिविल लाइन से प्राप्त की है, शिफा ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच को दिया, शिफा ख्वाजा ने बताया कि महज दो महीने की तैयारी मे कड़ी मेहनत करके इस प्रतियोगिता में भाग ली थी और आपको बता दें की शिफा के बड़े भाई अयान ख्वाजा ने देहरादून मे आयोजित इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे पुरे भारत मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत था। अयान नें पुरे भारत देश मे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

शिफ़ा कहती है की जैसे मेरे भाई नें छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया उसी तरह मैं भी खेल के माध्यम से अपने प्रदेश का नाम रोशन करुँगी। जीत के बाद शिफा प्री नेशनल खेलने जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *