“1500 साला जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के सदर सोहेल सेठी व टीम के नेतृत्व मे सम्पन्न”
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//


रायपुर _ शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1500 साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी अज़ीमोशान जुलूस 5 सितम्बर बरोज़ जुमा सुबह 8 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से भव्य रूप से निकला जो मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, आज़ाद चौक, सदर बाज़ार, सिती कोतवाली होकर सीरत मैदान बैजनाथपारा पहुंचा जहाँ पर तिलावत–ए–कुरआन शरीफ काज़ी मो इमरान साहब ने की जिसके पश्चात हज़रत सैय्यद अहमद अशरफ साहब (किछौछा) ने हज़रत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। मुसलमानों को अच्छे काम करना चाहिए, बुराईयों से दूर रहना चाहिए, उसके बाद परचम कुशाई की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से हाज़िर शेख नाज़िमुद्दीन, मो. सोहेल सेठी (सदर), मौलाना मो. अली फारूकी (काजी शहर), डॉ. सलीम रज़ा (अध्यक्ष वक्फ बोर्ड), शाफिक अहमद (फुगा भाई), जावेद रज़ा,एजाज़ ढेबर, बदरुद्दीन खोखर, अफरोज ख्वाजा,एजाज कुरैशी(गुड्डा),डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, इक़बाल शरीफ, साबिउद्दीन अहमद , फहीम अंसारी , अमीन खान , अज्जू खान मुख्तार अशरफी , इरफान जीलानी , रमीज अशरफ, गुड्डा सेठी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।