“छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया अयान ख्वाजा ने”

“अयान नें इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत पुरे भारत देश में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया “

आपका आदेश न्यूज़ ।। छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा,जो रायपुर के सड्डू अविनाश कैपिटल होम के निवासी हैं। इनके पिता श्री अफरोज ख्वाजा पत्रकार एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मेंबर हैं।

देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत देश मे रोशन किया है।

अयान ख्वाजा ने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन के नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर के ये मुकाम हासिल किया है। उनके कोच नीरज निखिल साइमन ने महज दो महा के भीतर अयान को इस प्रतियोगिता में खेलने लायक तैयार किया। ये लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स अयान ख्वाजा ने ओपन नेशनल शूटिंग कम्पटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *