“CNI एकता और सत्य के साथ खड़ी है”_ झूठी खबरों और अफवाहों से रहें सावधान।

“CNI SYNOD एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग पर फैलाई गई झूठी खबर, निर्दोष मोसेस का नया ब्लैकमेलिंग षड्यंत्र”

आपका आदेश न्यूज़ // सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 21 अगस्त 2025 को CNI SYNOD की एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में केवल अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले सीनेट सत्र की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और एक नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में इसके अलावा कोई भी एजेंडा नहीं रखा गया।

लेकिन CNI कहता है की यह अत्यंत अफसोस की बात है कि _  22 अगस्त की शाम को एम न्यूज़ चैनल के माध्यम से निर्दोष मोसेस—जो एक कुख्यात ब्लैकमेलर और जेल जा चुका अपराधी है—ने झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित की। उसने अपने चैनल पर दावा किया कि राकेश छतरी को सीनेट से बाहर निकाल दिया गया है और अगली बारी अब नितिन लॉरेंस की है।

CNI कहता है की भाइयों और बहनों यह खबर पूरी तरह से झूठ, आधारहीन और साजिशन फैलाई गई है। एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक में ऐसी कोई चर्चा तक नहीं हुई। यह स्पष्ट रूप से CNI के विरुद्ध षड्यंत्र है।

CNI कहता है की यह वही निर्दोष मोसेस है जो स्वयं को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग के मामलों में जेल जा चुका है और जिसे लोग एंटी-CNI गतिविधियों के लिए पहचानते हैं। इतना ही नहीं यह व्यक्ति आगरा के पूर्व बिशप डॉ. पी.पी. हाबेल का सगा भाई है, और उसने अपने ही भाई के खिलाफ भी झूठी व अपमानजनक खबरें प्रसारित की थीं।

CNI सभी विश्वासियों से निवेदन करता है कि ऐसी झूठी खबरों और अफवाहों से सावधान रहें।
CNI एकता और सत्य के साथ खड़ी है, और बहुत जल्द इस झूठे और भ्रामक प्रचारक निर्दोष मोसेस के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सत्य हमेशा विजयी होता है, और असत्य का पर्दाफाश अवश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *