“मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय का किया निरीक्षण”
“न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ताओं नें मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन किया गया”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//
कवर्धा, 05 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा 02 अगस्त को जिला न्यायालय, कबीरधाम कवर्धा का निरीक्षण किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय, कबीरधाम कवर्धा के निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय भवन के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रशानिक अधिकारियों को भवन में उचित रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश दिये गये।उपस्थित अधिकारियों को न्यायालय भवन की साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया गया। न्यायालय में उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा उनका अभिवादन किया गया।
मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा द्वारा अधिवक्ताओं से चर्चा की गई। इसके उपरांत माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय कबीरधाम में हो रहे रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स को शीघ्र कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर, 2025 को प्रस्तावित है, जिसके सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण उक्त लोक अदालत में किए जाने हेतु न्यायिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री मनीष कुमार ठाकुर, जिला कबीरधाम कवर्धा के न्यायिक अधिकारीगण, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस श्री एम.वी. एल.एन.सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आर.एस. नेगी उपस्थित रहे। विदित हो कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् हैं जिसके फलस्वरूप न्यायिक व्यवस्था में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिल रहे है।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।