“छत्तीसगढ़ शिवसेना का 41 वां स्थापना दिवस” जिला हॉस्पिटल में मरीजों के बीच मनाया गया”

“शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शिवसैनिकों के बीच भारी उत्साह का माहौल बना रहा”

//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़//

संवाददाता महासमुंद // महासमुंद_ दिनांक 14/7/25 / छत्तीसगढ़ शिवसेना के 41वां वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी में शिवसेना के कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों नें स्थापना दिवस मनाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह ठाकुर जी के आदेशानुसार जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद के प्रांगण में 180 मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया । स्थापना दिवस के इस अवसर पर शिवसैनिकों में कार्यक्रम के दौरान भारी उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यक्रम  शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला विधिक सहलाकर धीरज सिन्हा, युवा सेना जिलाध्यक्ष नीरज साहू, शहर अध्यक्ष अमित शर्मा,अभिषेक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बादल बंजारे, दुर्गेश गुप्ता, युवासेना जिला उपाध्यक्ष राजू साहू,विजय प्रधान,मीडिया प्रभारी बिट्टू ठाकुर, कुलेश्वर साहू, हेमंत साहू,राजेंद्र बाघ,ओम प्रकाश साहू,तुकाराम साहू, टिकेश्वर टण्डन, किशोर साहू, गिरधारी देवांगन ,पप्पू बंजारे,रमेश जगत के सांथ शिवसैनिक कार्यकर्त्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *