Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
  • Home
  • India
  • Chhattisgarh
  • Business
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • Fashion
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Lifestyle
  • Politics
  • Raipur
  • Social
  • Sports
  • Tech
  • Technology
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • About
  • Contact Us
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Uncategorized

“मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की समग्र विकास के लिए की 06 प्रमुख बड़ी घोषणाएं”

By Paritosh Sharma
July 7, 2025 7 Min Read
0

पंडरिया समृद्ध, सशक्त और विकसित विधानसभा की दिशा में आगे बढ़ रहा है-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ“ अभियान में सहभागिता और नारी शक्तियों के महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल

“उपमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा”

  1. रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की घोषणा।
  2. आगामी शिक्षा सत्र से बिरेंद्र नगर में महाविद्यालय की घोषणा ।
  3. पंडरिया में 250 सीटर नवीन नालंदा परिसर की घोषणा ।

4.कुण्डा में महाविद्यालय के लिए नवीन भवन की घोषणा ।

5.पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन निर्माण की घोषणा ।

6.राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए के विशेषरा नाला स्थित पुल से हरिनाला तिराहा तक 2.1 किमी मार्ग का चौड़ीकरण एवं 4 लेन में उन्नयन की घोषणा।

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़।। कवर्धा 06 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से पंडरिया के पीएम श्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जुड़कर पंडरिया विधानसभा के महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 72 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास को बढ़ाते हुए रणवीरपुर में नवीन उप तहसील, आगामी शिक्षा सत्र से बिरेंद्र नगर में महाविद्यालय, पंडरिया में 250 सीटर नवीन नालंदा परिसर, कुण्डा में महाविद्यालय के लिए नवीन भवन, पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए के विशेषर नाला स्थित पुल से हरिनाला तिराहा तक 2.1 किमी मार्ग का चौड़ीकरण एवं 4 लेन में उन्नयन की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बेटियों की शिक्षा को लेकर उनका समर्पण उल्लेखनीय है। आज उनके द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई 5 निःशुल्क बस सेवाएं न केवल एक सुविधा है, बल्कि यह एक जनप्रतिनिधि द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणादायक पहल है। मुख्यमंत्री श्री देव साय ने खराब मौसम के कारण पंडरिया न पहुंच पाने पर खेद व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वे शीघ्र ही पंडरिया आएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने पंडरिया विधानसभा वासियों को 72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडरिया क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा सहूलियत देने के उद्देश्य से विधायक की पहल से 5 निःशुल्क बसों की सेवा प्रारंभ की गई है, जिससे छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडरिया समृद्ध, सशक्त और विकसित विधानसभा की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार को केवल डेढ़ वर्ष ही हुआ है, लेकिन इस अल्पकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लगभग सभी गारंटियों को पूरा किया गया है। रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से हजारों श्रद्धालु और वृद्धजनों के तीर्थ यात्रा का सपना पूरा हो रहा है। हमारे वनवासी भाई-बहन जो तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य करते हैं, ऐसे लाखों परिवारों को तेंदुपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये का लाभ मिल रहा है। हमने चरण पादुका योजना को फिर से प्रारम्भ किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र राज्य के 1460 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ किए जा चुके हैं और आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और कम खर्चीला बनाया गया है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रहे हैं और भ्रष्टाचार पर हमने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। प्रदेश में परिवहन सुविधाएं, रेल सेवा और हवाई संपर्क को सुदृढ़ किया गया है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों तक आवागमन आसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देशन में माओवाद के खिलाफ अभियानों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने कई बड़े नक्सली कैडरों को न्यूट्रलाइज किया है और इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज पंडरिया के लिए ऐतिहासिक दिन है जब 72 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण हो रहा है। आज के इस कार्यक्रम की विशेष बात जो उल्लेखनीय है, वह बेटिंयों के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ है। यह छत्तीसगढ़ में एक अनूठी पहल है जिसका लाभ हमारी बेटियों को मिलेगा। मैं इसके लिए पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा को बहुत बधाई देता हूँ। वे पूरी मेहनत, तपस्या और समर्पण के भाव के साथ पंडरिया की जनता की सेवा कर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि पंडरिया की जनता विकास कार्यों को लेकर कितनी जागरूक और उत्साहित है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विकास अब केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने में समान रूप से हो रही है।। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र के लिए समृद्धि और प्रगति का होगा। उपमुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की सौगात और बड़ी घोषणाओं के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष ने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया यह प्रयास बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण पहल है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने हुनर व कौशल से हम सभी का मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं ऐसे में उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आवागमन की बेहतर सुविधा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके सपनों को साकार करने का यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। छात्राओं के आवागमन में हो रही असुविधा को दूर करते हुए पूर्व में 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया गया था, जिसे आज मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण के माध्यम से 5 और बसों से बढ़ाया गया। यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण का सारथी है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया, सहसपुर लोहरा एवं कवर्धा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को लाभ मिलेगा, और जो छात्राएं दूरी के कारण शिक्षा छोड़ रहीं थीं, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ और नारी सशक्तिकरण की सोच से प्रेरित है। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे, डॉ. बीरेन्द्र साहू, पंडरिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजूला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमीत तिवारी, पाण्डातराई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता रामकुमार सोनी, श्री गोपाल साहू, श्री सीताराम साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, हजारों की संख्या में नागरिक गण, महिला, युवा, बुजुर्ग उपस्थित थे।

“बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके सपनों को साकार करने का यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण-विधायक श्रीमती बोहरा”

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में 72 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत 600 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके सपनों को साकार करने का यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। हरिनाला पुल का निर्माण और बाईपास जैसे बहुप्रतीक्षित कार्यों को गति मिली है, जो भाजपा सरकार की पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, 8 निःशुल्क एम्बुलेंस, मोबाइल हेल्थ लैब, जनसेवा केंद्र, लक्ष्य कोचिंग जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता को आश्वस्त किया कि सभी वादों को अक्षरशः निभाया जाएगा। उनका लक्ष्य पंडरिया को एक समृद्ध, सशक्त और विकसित विधानसभा बनाना है।

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा

भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।

अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।

इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।

aapkaadeshnews.in
Author

Paritosh Sharma

परितोष शर्मा भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया। अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, "जनहित में..."।

Follow Me
Other Articles
Previous

“विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य पर लगे झूठे आरोप, 15 लोगों को भेजा ₹ 10 लाख से अधिक का मानहानि नोटिस”

Next

“मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 72 करोड़ 70 लाख 32 हजार रूपए की लागत से 61 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन”

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Tags

वुमन

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Categories

  • Crime (30)
  • durghatna (1)
  • Education (14)
  • Entertainment (7)
  • forjary (1)
  • Health (14)
  • Legal (5)
  • Politics (5)
  • Social (38)
  • Uncategorized (295)
  • आप बीती (1)
  • एग्रीकल्चर (2)
  • धर्म (1)

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Recent

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।

Recent Posts

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
  • मिस्टर इंडिया के तर्ज़ पर 65 बोरी धान से लदी पिकअप गायब…?
  • सिरपुर महोत्सव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटी।
  • अल्पसंख्यक प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन संपन्न।
  • श्री अनुप कुमार सतपथी जी बिलासपुर में बने एस ई सी आर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी।
  • जशपुरिया ‘रात्रे’ का ‘अंधेरे’ में तीर: – पत्रकार को ₹ 50 लाख का नोटिस।
  • पत्रकार के हत्या की सुपारी मामले में तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा समेत कई पर FIR दर्ज।
  • पूर्व विधायक का गोचर पर कब्ज़ा बेनकाब।

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म
  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025

Categories

  • Crime
  • durghatna
  • Education
  • Entertainment
  • forjary
  • Health
  • Legal
  • Politics
  • Social
  • Uncategorized
  • आप बीती
  • एग्रीकल्चर
  • धर्म

Latest News

  • संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार।
  • गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम तुता में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर।
  • सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
Copyright 2026 — . All rights reserved. Aapkaadeshnews.in Powered by B4Festival