“भारतीय मजदूर संघ महासमुंद (अंतर्गत निर्माणी संघ) की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन”

आपका आदेश न्यूज़।। भारतीय मजदूर संघ महासमुंद (अंतर्गत निर्माणी संघ) की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक का आयोजन निम्न विवरणानुसार रखा गया है—
इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ की महासमुंद जिला प्रभारी श्रीमती गीता सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति होगी। बैठक में संगठनात्मक विषयों, निर्माण श्रमिकों से संबंधित समस्याओं, आगामी योजनाओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक का विवरण:
दिनांक: 04 जुलाई 2025 (शुक्रवार)
स्थान: स्वाध्याय भवन, कॉलेज रोड, महासमुंद
समय: सायं 4:00 बजे
अतः आप सभी सदस्यगण एवं पदाधिकारीगण से सादर अनुरोध है कि नियत समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी प्रदान करें।
आपकी उपस्थिति एवं सहयोग संगठन की उन्नति के लिए अति आवश्यक है।
विनम्र निवेदक
भारतीय मजदूर संघ
महासमुंद जिला इकाई

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।