“फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा”
“दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला“


आपका आदेश न्यूज़।। राजनांदगाव मैं युसूफ कुरेशी नामक व्यक्ति ने अपने भतीजा मोहम्मद आरिफ कुरैशी पर आरोप लगाते हुवे कोतवाली थाने मे शिकायत की है की पुस्तैनी जमीन जोकि भरका पारा काली मंदिर के सामने स्थित जमीन का बिना मेरे सहमति के दिनांक 11/10/2022 को फर्जी हस्ताक्षर कर बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बनाकर धोखाधडी किया गया जिसके संबंध में लिखित आवेदन कोतवाली थाने मे पेश किया गया।



युसूब कुरैसी ने आवेदन मे जानकारी दी की हमारी पुश्तैनी जमीन भरकापारा, काली मंदिर के सामने स्थित है जिस पर राजनांदगांव द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के द्वारा 1/3 का बंटवारा आदेश हुआ था जिस पर हम तीन पक्षकार सहमत होकर इकरारनामा किये थे। उसके बाद से ही में कोरबा में रह रहा था। फिर में 22 फरवरी 2025 को राजनांदगांव आया तो मुझे जानकारी मिली कि मेरा भतीजा आरिफ पीएम आवास योजना से पैसा लेकर हमारे हिस्से में मकान एवं दुकान बना लिया है। जिसके बाद मेरे बोलने पर मेरा भतीजा हसन के द्वारा नगर निगम राजनांदगांव से आर.टी.आई. लगाकर दस्तावेज निकाला गया तो पता चला कि आरिफ ने झूठा बंटवारानामा बनाकर अपने नाम से पीएम आवास योजना का फण्ड लेकर दुकान एवं मकान बनाया है। यह कि, जो बंटवारानामा पीएम आवास के लिये जमा किया गया है उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है एवं उसमें मेरे फर्जी हस्ताक्षर किया गया है। और वह बंटवारानामा गलत रूप से तैयार कर गलत नीयत से पीएम आवास फण्ड का पैसा निकाला गया है। अतः आपसे अपेक्षा है कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच की जाये चूंकि उसने मेरे साथ-साथ सरकार को भी धोखा दिया है और गलत दस्तावेज लगाकर सरकार के साथ छल किया है। आपसे निवेदन है कि इस शिकायत पर धारा 420, 467, 468 एवं 471 आई०पी०सी. के तहत कार्यवाही की जाये। थाने की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है आवेदक।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।