“उज्जवला योजना से वंचित महिलाओ को गैस सिलेंडर दिया जाए : किसान नेता जुगनू चंद्राकर”

आपका आदेश न्यूज़।। महासमुंद उज्जवला गैस योजना से वंचित महिलाओ को गैस सिलेंडर दिया जाए इस मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने महिलाओं के साथ कलेक्टर से मुलाक़ात किया और कहा कि यह केंद्र सरकार की महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण योजना है जिसे गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रदान की जाती है. बताया जा रहा है कि यह योजना बंद हों चुकी है परन्तु विडंबना यह है कि अभी तक सभी हितग्राही महिलाओ को इसका लाभ नहीं मिला है इसलिए ज़ब तक अंतिम हितग्राही महिला को इसका लाभ नहीं मिल जाता तब तक यह योजना संचालित रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *