छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक 05 जून को जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।

आपका आदेश न्यूज़ //महासमुंद 28 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 05 जून को महासमुंद प्रवास पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी अनुसार डॉ. किरणमयी नायक प्रातः 09 बजे रायपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10ः00 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12ः00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महासमुंद जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई पश्चात वे शाम 06ः00 बजे रायपुर मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।