उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नें बाबा भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

आपका आदेश न्यूज़ //कवर्धा, 24 मई 2025 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज छतीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और जन आस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर प्रांगण में पारंपरिक विधि-विधान से भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प एवं धूप-दीप अर्पित किए।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बाबा भोरमदेव मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां की पावन ऊर्जा जनमानस को आध्यात्मिक बल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिला समृद्ध हो, यहां के लोग खुशहाल रहें और प्रदेश लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़े।

इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू,, प्रतिनिधि श्री लोकचंद साहू, श्री विजय पटेल, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेेशीराम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री नितेश अग्रवाल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, प्रबंध संचालक पर्यटन विभाग श्री विवेक आचार्य वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल, पुरातत्व विभाग के सदस्य श्री आदित्य श्रीवासतव सहित बोड़ला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका कवर्धा के पार्षदगण, जिला-जनपद पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।