समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के पात्र 331 पेंशन आवेदकों को स्वीकृति पत्र वितरित।

सुशासन तिहार 2025 का समाधान शिविर”

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ // महासमुंद, 26 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकासखण्डों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

आयोजन में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 26 मई को आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विकासखण्ड महासमुंद के अंतर्गत सेक्टर रायतुम में आयोजित शिविर में 68 पात्र पेंशन आवेदकों को, विकासखण्ड सरायपाली के सेक्टर पाटसेन्द्री में 159 पात्र पेंशन आवेदकों को तथा विकासखण्ड बागबाहरा के सेक्टर नर्रा में 104 पात्र पेंशन आवेदकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार जिले के तीन विकासखण्डों में कुल 331 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *