सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने उठाई आवाज।
।। आपका आदेश न्यूज़ ।।
रायपुर।
ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा शहर के महत्वपूर्ण जलस्रोत सर्वोदय तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोदय तालाब, जो कि अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत पचपेड़ी नाका से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, उसकी भूमि पर स्थानीय नागरिकों द्वारा विगत माह सितंबर 2025 से अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में जोन क्रमांक 10 नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए, किंतु अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
स्थानीय मोहल्ला विकास समिति विगत 25 वर्षों से तालाब के संरक्षण हेतु सतत प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ग्रीन आर्मी संस्था भी पिछले 4 वर्षों से सर्वोदय तालाब को संरक्षित रखने हेतु संघर्षरत है।
लगभग 20 दिन पूर्व ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा सर्वोदय तालाब की समस्याओं को लेकर कलेक्टर, महापौर, अपर आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त को लिखित पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई थी।
ग्रीन आर्मी संस्था का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो आने वाले वर्षों में सर्वोदय तालाब का अस्तित्व समाप्त हो सकता है, जिससे क्षेत्र में जल संकट एवं पर्यावरणीय असंतुलन उत्पन्न होगा।
अतः ग्रीन आर्मी संस्था शासन-प्रशासन से विनम्र किंतु गंभीर आग्रह करती है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि इस जनहितकारी एवं ऐतिहासिक जलस्रोत को सुरक्षित रखा जा सके।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।