“आपका आदेश न्यूज़” // कवर्धा 15 मई 2025 आईआईएफटी कोलकाता द्वारा कबीरधाम जिले में 19 मई 2025 सोमवार को एक दिवसीय निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला पर जिलावार बूस्टरप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 05ः45 बजे तक हॉटल रायल सेलिब्रेशन, रायपुर रोड, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तशिल्प, वस्त्र, अन्य विनिर्माण, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में रुचि रखने वाले तकनीकी साक्षर संभावित उद्यमियों को निर्यात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। इसमें उत्पादों एवं निर्यात संभावनाओं, निर्यात प्रक्रिया, विदेशी बाजारों की पहचान, निर्यात दस्तावेजीकरण की प्रक्रियाओं और उनके नियामकों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। आईआईएफटी कोलकाता के विशेषज्ञों की टीम निर्यात से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न मुद्दों का समाधान पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करेगी। यह कार्यशाला निर्यात से संबंधित इच्छुक और पात्र उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेकर निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।
