एकता जन विकास समिति तात्यापारा मोमिनपारा रायपुर के तत्वाधन में निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर।
।। आपका आदेश न्यूज़ ।।
रायपुर छत्तीसगढ़ :– एकता जन विकास समिति, तात्यापारा मोमिनपारा के तत्वाधन में दिनांक 14.12.2025, रविवार को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक मरहूम गुलाम हसनैन के अज़ाखाने तात्यापारा हॉडीपारा, रायपुर (छ.ग.) में निः शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसके अंतर्गत सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय, फाफाडीह रायपुर (छ.ग.) के द्वारा ऑखों की निः शुल्क जांच की गई एवं सर्व धर्म के लोगों को नेत्र रोग संबंधित परामर्श भी लोगों को दिया गया। शिविर में समिति द्वारा 202 लोगों का पंजीयन किया गया, एवं अत्यंत गरीब मरीजों का मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधित रोगों का उपचार हॉस्पिटल द्वारा न्यूनतम शुल्क में किये जाने का आश्वासन भी समिति के द्वारा किया गया।
शिविर में सांई बाबा नेत्र चिकित्सालय से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष महोबिया के मार्गदर्शन की टीम जिसमें सुश्री शाहिन परवीन, श्री सूरज मिश्रा , श्री मंगेश साहू, सुश्री करीना साहू, एवं श्री शुभम उपस्थित रहे और अपनी निः शुल्क सेवायं दी।


समिति द्वारा सराहनीय कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया एवं शिविर में डॉ. राकेश नायक (बी.ए.एम.एस.डी.सी.बी.) द्वारा ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की निः शुल्क सेवाएं आम नागरिक को प्रदान की गई। समिति द्वारा उनका भी अभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया।
मंच का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी द्वारा किया गया शिविर में समिति के अध्यक्ष श्री हैदर अली, श्री अजादार हुसैन (सचिव), श्री मोहम्मद इक्तेदार हैदरी (कोषाध्यक्ष), श्री मोहम्मद ज़हीर (उपाध्यक्ष), श्री शारिक हैदरी (संयुक्त सचिव) तथा सभी सदस्य श्री गौहर अली, श्री हैदर अली, श्री अम्मार हैदर, श्री आदिल असगर हैदरी, श्री इम्तियाज हुसैन श्री मोहम्मद मुकारम, श्री रिजवान हैदर, श्री मोहम्मद नवाजिश, श्री एजाज हुसैन, एवं श्री मोहम्मद शबीब इस सफल आयोजन में अपना सहयोग एवं पूर्ण योगदान दिया।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।