सीएसीबी ग्राउंड गुढ़ियारी में धूमधाम से मना भव्य दशहरा उत्सव।
“कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती से हुई”
“यह भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव एवं गुढ़ियारी स्टार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ”
//आपका आदेश न्यूज़//

रायपुर छत्तीसगढ़ _ गुढ़ियारी स्थित सीएसीबी ग्राउंड में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं गुढियारी स्टार द्वारा भव्य दशहरा श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती से हुई, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं की गूंजती जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। न्यूटेक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, वहीं बसंत बिहार रामलीला मंडली द्वारा रावण वध का सजीव मंचन दर्शकों को रामायण की पावन स्मृतियों में ले गया।
लगभग 40 फीट ऊँचे रावण दहन ने जनसमूह को रोमांचित कर दिया और जब आकाश में पटाखों की चमक बिखरी तो पूरा मैदान तालियों और जयघोषों से गूंज उठा। जय माँ चंडी जसगीत ग्रुप भाटागांव की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में भक्तिमय रंग भर दिए। बच्चों के लिए झूले और आकर्षक खिलौने बाजार उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।
करीब 10,000 से अधिक श्रद्धालुजन इस आयोजन में सम्मिलित हुए, जिससे पूरा मैदान और आसपास की सड़कें भीड़ से खचाखच भरी रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, परशाद रामधीन कुर्रे, विशेष रूप से जितेंद्र साहू, कनहैया साहू, वेद प्रकाश गोस्वामी, अर्जुन साहू, हितेंद्र साहू, गोलू शर्मा, अरविंद, शशिकांत यदु सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह भव्य आयोजन सार्वजनिक दशहरा उत्सव एवं गुढ़ियारी स्टार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। ड्रोन कैमरे से पूरे कार्यक्रम का संचालन और नियंत्रण किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। इस अवसर पर उपस्थित भीड़ ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ उत्सव का आनंद लिया और दशहरे के इस पर्व को धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्वितीय प्रतीक बना दिया।
उपस्थिति शहरवासियों को समिति ने दशहरा की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।