“काउंसलिंग के दूसरे दिन 447 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग”
देर रात तक काउंसलिंग जारी

आपका आदेश न्यूज़।।महासमुंद 02 जून 2025/ महासमुंद जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण के तहत समायोजन किया जा रहा है। आज काउंसलिंग के दूसरे दिन कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। आज कुल 447 शिक्षकों का काउंसलिंग होना था जिसमें से समाचार लिखे जाने तक 305 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें पदस्थापना आर्डर जारी कर दिया गया। अनुपस्थित शिक्षकों को जिला स्तरीय समिति के सर्वानुमति से पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रविराज ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा सहित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान
अतिशेष शिक्षकों को सबसे पहले कंप्यूटरिकृत प्रोजेक्टर के माध्यम से रिक्त स्थानों की सूची प्रदर्शित की गई, जिसमें उन्हें यह पूर्ण अवसर दिया गया कि वे अपने इच्छा अनुसार स्कूल का चयन कर ले। सहमति पत्र जमा करने के पश्चात उन्हें तत्काल पद स्थापना आदेश भी जारी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक पूरे काउंसलिंग के दौरान मौजूद रहे।

परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।