गौ-न्याय विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।
//आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ //
रायपुर रायपुर, 8 नवंबर 2025 / रायपुर के वृंदावन हॉल में माधव सेना के अध्यक्ष आदेश सोनी और उनकी पूरी टीम के द्वारा गौ-न्याय विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौ-माता को राज्य माता बनाने के रास्ते में आ रही समस्याओं पर चर्चा करना था।
इस कार्यक्रम में समस्त गौ-सेवक और समाज के मुख्य प्रमुखों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सिख समाज से सुखबीर सिंग जी, किन्नर समाज महामंडलेश्वर् साध्वी सौम्या जी, अमित डोये, माधव यादव, प्रेमशंकर योगेश अग्रवाल और अन्य समाज प्रमुख भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में आदेश सोनी जी और सभी प्रमुखों ने गौ-माता के हत्या पर हो रहे अत्याचार के बारे में खुलकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि गौ-माता के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करने का निवेदन किया।
इसके अलावा, उन्होंने 17, 18 और 19 नवंबर को होने वाले गौ न्याय महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। इस महोत्सव में गौ-माता के सम्माsन और सुरक्षा के लिए चर्चा की जाएगी और आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
निवेदक:आदेश सोनी अध्यक्ष, माधव सेना रायपुर


परितोष शर्मा
भारतीय पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने लंबे करियर में उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी और जनता की आवाज को मुख्यधारा तक पहुँचाने का जिम्मा बखूबी निभाया।
अब, बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए, परितोष शर्मा ने डिजिटल मीडिया की ओर अपने नए सफर की शुरुआत की है। आपका आदेश उनके इसी डिजिटल मिशन का पहला मजबूत पड़ाव है, जिसकी शुरुआत aapkaadeshnews.in वेबसाइट के लॉन्च से हुई है। यह प्लेटफ़ॉर्म उनकी वर्षों की पत्रकारिता अनुभव, गहराई और समझ को डिजिटल दुनिया में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के मूल मुद्दों, जनता की समस्याओं और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक भरोसेमंद व जिम्मेदार मीडिया मंच खड़ा करना है। परंपरागत पत्रकारिता की सच्चाई और गंभीरता को डिजिटल स्पीड और टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर परितोष शर्मा ‘आपका आदेश’ को एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जो हर वर्ग की आवाज बने — सही मायनों में, “जनहित में…”।