“विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्मकुमारीज संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन”


“यह आयोजन राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि ज़ी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है”

आपका आदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ / महासमुंद, 17 अगस्त।

विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारीज उपकार भवन बीएसएनएल टावर के पास, तुमगांव रोड महासमुंद द्वारा आगामी 23 अगस्त 2025, शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

संस्थान की संचालिका प्रीति दीदी ज़ी एवं संस्थान की बहनों ने बताया कि रक्तदान महादान है और यह दान किसी भी प्राणी के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होता है। इसी उद्देश्य से संस्था समय-समय पर समाजहित में ऐसे आयोजन करती रही है।

इस अवसर पर नगर के युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मानवता की सेवा करने का आग्रह किया गया है। शिविर में योग्य चिकित्सकों की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा तथा सभी दाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय संस्थान का यह प्रयास समाज में सद्भाव, सेवा एवं बंधुत्व की भावना को प्रगाढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *